रांची. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है. इस दिन विश्वविद्यालय में आयोजित होनेवाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गयी हैं. स्थगित परीक्षाओं की नयी तिथि की घोषणा बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की जायेगी.
विश्वविद्यालय पदाधिकारियों ने जताया शोक
इधर, कुलपति प्रो राजीव मनोहर, कुलसचिव डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी और पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत मंत्री के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
