रांची में मनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की जयंती, दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को झारखंड की राजधानी में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. करमटोली स्थित प्रेस क्लब में आयोजित विशेष कार्यक्रम में डॉ मनमोहन सिंह के कार्यों को याद किया गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच की वजह से ही देश को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली.

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: महान अर्थशास्त्री और भारत की अर्थव्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन लाने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की जयंती शुक्रवार 26 सितंबर को राजधानी रांची में मनायी गयी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग की ओर से करमटोली स्थित द रांची प्रेस क्लब में डॉ मनमोहन सिंह की जयंती पर उनके जीवन एवं कार्यों पर आधारित एक स्मारिका का लोकार्पण किया गया.

‘मनमोहन सिंह की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को दिलायी वैश्विक पहचान’

प्रदेश कांग्रेस शिक्षा प्रकोष्ठ के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने स्मारिका का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने अपने जीवन से सिद्ध किया कि राजनीति का मूल उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण है. उनकी दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दिलायी.

सुरेश बैठा बोले- डॉ मनमोहन सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श

कांके के विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह की ईमानदारी और पारदर्शी नेतृत्व क्षमता ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया. उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजिनी ने कहा कि डॉ सिंह का व्यक्तित्व सिखाता है कि सादगी, शुचिता और कर्मनिष्ठा के साथ भी राजनीति की जा सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Dr Manmohan Singh Birth Anniversary: कार्यक्रम में कांग्रेस के इन नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर चंदशेखर शुक्ला, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, पलामू जिला प्रवक्ता गोपाल सिंह, अनंत सिंह, अवधेश सिंह, व्यास सिंह, नागेंद्र कुमार, विमला कुमारी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार रखे. सभी ने डॉ मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की वजह से रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, बोड़ाम में वज्रपात से 2 मरे

रामगढ़ कोयलांचल में दहशत फैलाकर रंगदारी मांगने वाले राहुल दुबे गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार

हेसालौंग में रेल टेका आंदोलन पर सख्ती, हरेलाल महतो समेत 600 पर मामला दर्ज

झारखंड को मिले 160 नये डॉक्टर, सीएम हेमंत सोरेन ने बांटा नियुक्ति पत्र

26 सितंबर को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, IMD ने जारी किया वेदर फोरकास्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >