टाना भगत बच्चों के बीच गर्म कपड़े व खाद्य सामग्री बांटी

खक्सीटोली गांव के टाना भगत समुदाय के बच्चों के बीच गर्म कपड़े व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

बेड़ो.

आशीष कुजारा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ के सहयोग से शनिवार को प्रखंड के खक्सीटोली गांव के टाना भगत समुदाय के बच्चों के बीच गर्म कपड़े व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. ट्रस्ट की डॉ संगीता कुजारा ने कहा कि टाना भगतों की जीवन शैली और उनकी राष्ट्रभक्ति सर्वत्र पूजनीय है. आज इनके बच्चों के बीच खुद को पाकर हम कृतज्ञ महसूस करते हैं. वर्तमान पीढ़ी को उनके इस इतिहास के बारे में शिक्षित करना और टाना भगतों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना होगा. वहीं सीएसएस की सचिव डॉ सचि कुमारी ने बताया कि विगत वर्षों से संस्था दिव्यागों, बच्चों व महिलाओं के लिए कार्य कर रही है. बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लाइन तथा वैकल्पिक देखरेख कार्यक्रम का संचालन करती रही है. अधिवक्ता आरती वर्मा ने बच्चों को साइबर सुरक्षा व बाल सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. मौके पर संस्था के डॉ संगीता कुजारा, डॉ सचि कुमारी, एडवोकेट आरती वर्मा, श्वेता अग्रवाल, स्नेह प्रतीक मेहता, सुको भगताइन व पार्वती भगत, बलराम भगत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >