Ranchi news : भाजपा ने चुनाव आयोग से दुमका व नाला में विशेष पर्यवेक्षक भेजने की मांग की

भाजपा ने आयोग को बताया कि दुमका से झामुमो के प्रत्याशी बसंत सोरेन हैं, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई हैं. इस कारण प्रशासन के लोग उनके इशारे पर कार्य कर रहे हैं.

रांची. भाजपा ने दुमका और नाला विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम विशेष पर्यवेक्षक की उपस्थिति में कराने का आग्रह किया है. उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से विशेष पर्यवेक्षक भेजने की मांग की है. इसको लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व चुनाव आयोग पहुंचा. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि दुमका से झामुमो के प्रत्याशी बसंत सोरेन हैं, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई हैं. इस कारण प्रशासन के लोग उनके इशारे पर कार्य कर रहे हैं. इसकी संभावना बहुत ज्यादा है कि मतगणना के समय आरओ पर दबाव देकर कुछ गड़बड़ी करायी जा सकती है. वहीं, नाला से झामुमो के उम्मीदवार रविंद्र नाथ महतो हैं, जो वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष हैं. यहां भी गड़बड़ी की पूरी संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >