झारखंड की सियासत से SIR तक, दिल्ली में खरगे-वेणुगोपाल के साथ दीपिका पांडेय सिंह की अहम बैठक

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। राज्य की राजनीति और संगठन की मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा।

रांची: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार के कामकाज और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

मंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी. संगठन के विस्तार और पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ.

SIR को लेकर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान SIR प्रक्रिया को लेकर जनता के सामने आ रही चुनौतियों का मुद्दा भी उठाया गया. मंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व को इसकी जानकारी देते हुए मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. इस दौरान भाजपा के कथित षड्यंत्र का मुकाबला करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.

मंत्री और केंद्रीय नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को झारखंड में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Teacher's Day से पहले झारखंड में बड़ा आंदोलन, 10 हजार शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल पर; 1250 स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई बाधित

आंदोलन की तैयारी पर भी नजर

कांग्रेस नेताओं ने राज्य में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की. जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार साझा किए गए.

यह भी पढ़ें: मयूरहंड: तीन दिन की बारिश में ढहा गरीब का आशियाना, घरेलू सामान मलबे में दबा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar lal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >