उत्तर प्रदेश और हरियाणा में साइक्लोन, झारखंड में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

रांची स्थित मौसम केंद्र ने मौसम के संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हां, राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि दो जनवरी को कोहरा या धुंध छाया रहेगा. आंशिक बादल भी छाए रहेंगे.

झारखंड में आने वाले कई दिनों तक बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि तीन जनवरी से छह जनवरी तक बारिश होने के आसार हैं. इस बीच तापमान में वृद्धि के भी संकेत हैं. मौसम वैज्ञानिक ने सोमवार को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिन तक इसमें दो से चार डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि दो जनवरी को हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा. मंगलवार को मौसम भी शुष्क रहेगा. इसके बाद तीन जनवरी से छह जनवरी तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने जताई है. इसमें कहा है कि तीन से पांच जनवरी तक झारखंड के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, छह जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा और उसके निकटवर्ती पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश एवं उससे सटे इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.

रांची में इतने दिनों तक छाये रहेंगे आंशिक बादल

रांची स्थित मौसम केंद्र ने मौसम के संबंध में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. हां, राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि दो जनवरी को कोहरा या धुंध छाया रहेगा. आंशिक बादल भी छाए रहेंगे. हालांकि, मौसम के शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. तीन जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्के दर्जे की वर्षा भी हो सकती है. चार और पांच नवंबर को भी यही हालात बने रहेंगे. इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान जो सोमवार को 11 डिग्री सेंटीग्रेड है, पांच जनवरी को बढ़कर 14 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है.

रांची के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे हो रही वृद्धि

मौसम विभाग के मुताबिक, दो जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. तीन जनवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, तो चार जनरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री एवं पांच जनवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने दो जनवरी से झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई थी. साथ ही कई इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया था.

Also Read: हरियाणा-राजस्थान में साइक्लोन, झारखंड में मौसम पर होगा ये असर, जानें कैसा रहेगा कल का वेदर

गिरिडीह रही झारखंड की सबसे ठंडी जगह

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई. कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गिरिडीह में दर्ज किया गया. गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि चाईबासा का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची, जमशेदपुर और चाईबासा के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से अधिक रहे. वहीं, डालटेनगंज और बोकारो के अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं.

Also Read: झारखंड में 1 जनवरी की शाम से इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को दी ये सलाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >