Ranchi News: इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन वर्क एड देखना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने लगाया एक लाख का चूना

Cyber Crime: रांची के नामकुम इलाके में साइबर ठगों ने एक युवती से एक लाख रुपये ठग लिये. युवती ने इंस्टाग्राम में ऑनलाइन वर्क का एड देखने के बाद अपराधियों से बात की थी. अपराधियों ने युवती को ऑनलाइन पैसा कमाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाया. पीड़िता ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है.

Cyber Crime: राजधानी रांची से साइबर फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां साइबर अपराधियों ने एक युवती को अपना निशाना बनाया. ठगों ने युवती से ऑनलाइन वर्क के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिये. जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने युवती को ऑनलाइन वर्क के नाम पर पैसा कमाने का झांसा दिया, फिर ठगी को अंजाम दिया.

इंस्टाग्राम पर देखा ऑनलाइन वर्क एड

Cyber crime

मामला रांची के नामकुम इलाके का है. पीड़ित युवती नामकुम थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसने मामले के संबंध में साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम में ऑनलाइन वर्क का एड देखने के बाद उसे टेलीग्राफ लिंक आया. इस पर चैट करने के बाद ऑनलाइन वर्क के नाम पर दो-तीन टास्क दिये गये. युवती से कहा गया कि इसे पूरा करने पर आपको लाभ होगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एकाउंट फ्रीज का बहाना बनाकर ठगे एक लाख

इधर, टास्क पूरा करने के बाद पैसा भुगतान करने के नाम पर पहले 10 हजार की मांग की गयी. इसके भुगतान करने के बाद फिर से 30 हजार और 50 हजार रुपये मांगा गया. तीन बार में कुल 90 हजार का भुगतान करने के बाद साइबर अपराधियों ने कहा कि आपका एकाउंट फ्रीज हो गया है. आपका फिर से 10 हजार रुपये का भुगतान करना होगा. इस पैसे का भुगतान करने के बाद सारा पैसा आपके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जायेगा.

कैसे हुई मामले की जानकारी

लेकिन, साइबर ठगों ने ऐसा नहीं किया, उन्होंने चौथी बार में 10 हजार रुपये का भुगतान करने के बाद फिर से कहा कि आपका एकाउंट फ्रीज हो गया और आपको फिर से पैसे का भुगतान करना होगा. तब युवती को अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो रहा है. इसके बाद उसने मामले की जानकारी साइबर थाना में जाकर दी.

यह भी पढ़ें JMM X Account Hack: झामुमो का ‘एक्स’ हैंडल हैक, सीएम हेमंत सोरेन ने दिये जांच के आदेश

यह भी पढ़ें Liquor Shops: झारखंड में जिलास्तर पर तय होगी शराब दुकानों की संख्या, JSBCL करेगा राजस्व निर्धारण

यह भी पढ़ें Jharkhand News: झारखंड सरकार ने केंद्र को भेजा मेट्रो रेल परियोजना का प्रस्ताव, इन शहरों में जल्द दौड़ेगी मेट्रो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >