क्षेत्रीय किसान मेला में फसल व पशु-पक्षी की लगी प्रदर्शनी

प्रखंड के मुनगाडीह में शुक्रवार को 11वां श्रीरामकृष्ण क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन

अनगड़ा.

प्रखंड के मुनगाडीह में शुक्रवार को 11वां श्रीरामकृष्ण क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन किया गया. इसमें जोन्हा प्रक्षेत्र के सभी विवेकानंद सेवा संघ व आसपास के किसान अपने-अपने कृषि उपज के साथ प्रदर्शनी में शामिल हुए. मेला का थीम ””प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय सृजन”” था. मेला में कृषि फसल व पशु-पक्षी प्रदर्शनी लगायी गयी. अध्यक्षता मालिया बेदिया ने की. रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज ने कहा कि जैविक कृषि समय की मांग है. किसानों का विकास ही हमारा लक्ष्य है. प्राकृतिक संसाधनों के समुचित प्रबंधन द्वारा किसानों के आय में वृद्धि संभव है. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को अनिवार्य बताते हुए कहा कि वर्तमान युग युवाओं का है. भारत को तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए युवाशक्ति को संगठित व सशक्त करना आवश्यक है. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आत्मविश्वास, सेवा और चरित्र निर्माण के आदर्शों को प्रासंगिक बताया. प्रदर्शनी में कई किसानों को विधायक अमित महतो, स्वामी भवेशानंद महाराज, बतिशानंद महाराज, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, सुमित्रा देवी, कृषि उपनिदेशक अमृतेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया. कृषि वैज्ञानिक राजेश व अरुण ने किसानों को उन्नत कृषि के तरीकों के साथ साथ आय वृद्धि का टिप्स दिये. मौके पर रिझुवा मुंडा, हरदयाल मुंडा, बुधराम बेदिया, शिवचरण मुंडा, शंकर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, बालेश्वर बेदिया, प्रदीप महतो, चिरंजीवी मंडल, प्रणेश बेदिया, अशोक एक्का सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >