Crime News : शराब में मिलाया नशीला पदार्थ, वैन में की हत्या, पत्नी और प्रेमी ने दिया खौफनाक घटना को अंजाम

Crime News : पत्नी व प्रेमी ने हत्या की साजिश मिलकर रची थी. गला दबा कर हत्या की गई थी. घटना के आठ घंटे के भीतर रांची पुलिस ने लुंबा उरांव हत्याकांड मामले को सुलझा लिया.लुंबा उरांव अवैध संबंध में बाधक बना था.

Crime News : झारखंड की राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को हुई लुंबा उरांव की हत्या का पुलिस ने घटना के महज आठ घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने अपने अवैध संबंध में बाधक बन रहे लुंबा उरांव को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची थी. यह जानकारी डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी. इस दौरान ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

आठ साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस पूछताछ में गीता देवी और इरफान ने स्वीकार किया कि बीते आठ सालों से दोनों के बीच अवैध संबंध था. इसकी जानकारी लुंबा उरांव को हो गयी थी. वह इसका विरोध करता था. इसे लेकर लुंबा और इरफान के बीच झगड़ा भी हुआ था. डेढ़ साल से गीता देवी अपने पति को छोड़ प्रेमी इरफान के साथ रह रही थी. इतना ही नहीं, पति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था, जिसका एक्सेस वह और इरफान मोबाइल से देखते थे.

शराब और अमूल कुल में मिलाया नशीला पदार्थ

दोनों ने लुंबा उरांव की हत्या की योजना बनायी. योजना के तहत 19 अगस्त को गीता देवी ने अपने देवर के मोबाइल से लुंबा उरांव को फोन कर कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गेट पर बुलाया. अगले दिन यानी 20 अगस्त को इरफान उसे वहां से अपने साथ ले गया. रास्ते में पहले काफी शराब पिलाई और अमूल कुल पेय में नींद की गोलियां मिला कर पिला दी. नशा चढ़ने के बाद लुंबा अचेत हो गया.

मार��ति वैन में की गयी हत्या

इसके बाद इरफान ने लुंबा को अपनी मारुति वैन में बैठाया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.. शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा रोड किनारे फेंक दिया था.

बरामद किये वाहन व सामान

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मारुति वैन, एक बााइक, शराब की खाली बोतल, अमूल कुल के दो डब्बे, नींद की गोली का खाली पत्ता, दोनों अभियुक्तों के मोबाइल फोन सहित कई सामान जब्त किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >