लंगूरों के आतंक से सिल्ली के लोग परेशान

सिल्ली राजा टोला, जाम टोला एवं आसपास के क्षेत्र में इन दिनों लंगुरों ने आतंक मचा रखा है.

सिल्ली. सिल्ली राजा टोला, जाम टोला एवं आसपास के क्षेत्र में इन दिनों लंगुरों ने आतंक मचा रखा है. अक्सर ये लंगूर समूह में आते हैं और लोगों के घरों पर उछल-कूद मचा कर घरों के एसबेस्टस, खपड़ा आदि तोड़ देते हैं. घर आंगन में रखे सामान को उठा ले भागते हैं. ये लंगूर पेड़ों में लगे अमरुद, पपीता सहित फलों एवं लोगों के खेतों में लगी फसलों को भी चट कर रहे हैं. इनके उत्पात से आमलोग काफी परेशान हैं. लोग अगर इनको भगाने का प्रयास करते हैं, तो कभी-कभार लंगूर लोगों पर झपट पड़ते हैं. जिससे लोग भयभीत हैं. यह सिलसिला पिछले दो महीनों से जारी है. प्रखंड के छाताटांड़, जोबला नायक, सिल्ली राजा टोला के किसान और लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द लंगुरों व बंदरों को भगाने की मांग की है. वनपाल जेपी साहू ने बताया कि बंदरों से आतंक की जानकारी मिली है, लेकिन इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग के पास अभी कोई योजना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >