ओके :::: जैक बोर्ड इंटर की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

खलारी में हिन्दी और संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई.

खलारी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के तहत शनिवार को खलारी के दो परीक्षा केन्द्र जनता उच्च विद्यालय खलारी बाजारटांड एवं आदर्श हाई स्कूल खलारी में हिन्दी और संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई. आदर्श हाई स्कूल खलारी परीक्षा केन्द्र के परीक्षा नियंत्रक पवन कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि उनके सेंटर में इंटरमीडिएट की यह अंतिम परीक्षा थी. उन्होंने जानकारी दी कि जनता उच्च विद्यालय प्लस टू केन्द्र पर कला संकाय के 221 परीक्षार्थियों ने हिन्दी एवं 09 परीक्षार्थियों ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी. वहीं वाणिज्य संकाय में 1 एवं विज्ञान संकाय में 8 परीक्षार्थियों ने हिन्दी विषय की परीक्षा दी. इस केन्द्र पर एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर ऑस्कर टोप्पो ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए खलारी थाना, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सहयोग के बिना परीक्षा का सुचारु संचालन संभव नहीं था. साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं परीक्षा नियंत्रण कक्ष में कार्यरत शिक्षकों को भी उनके समर्पण और जिम्मेदारीपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया. इधर, बीपीओ सरवरीनाथ चौरसिया ने बताया कि जनता उच्च विद्यालय खलारी बाजारटांड परीक्षा केन्द्र में 185 परीक्षार्थियों ने हिन्दी एवं संस्कृत विषय की परीक्षा दी, जबकि 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >