झारखंड के 10 जिलों में 4 दिन तक शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Cold Wave in Jharkhand: झारखंड के कम से कम 10 जिलों में 4 दिन तक शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप लोगों को झेलना होगा. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Cold Wave in Jharkhand: झारखंड के लोगों सावधान हो जाइए. मौसम ने करवट ले ली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कम से कम 10 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. जी हां, 12 से 15 दिसंबर तक इन जिलों में शीतलहर चलेगी. इस दौरान लोगों के बीमार पड़ने की संभावना है.

झारखंड के इन 10 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम केंद्र रांची ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया है कि राज्य के पश्चिमी भागों में और उत्तर-पूर्व के कुछ जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले में अगले 4 दिन तक शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी-पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और प्रचंड हो जाएगा.

24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान गढ़वा में 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड से लेकर 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गई है.

Also Read

Kal Ka Mausam: छाया रहेगा कोहरा, सतायेगी ठंड, जानें 5 दिन तक आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

Fact Check: जया किशोरी बनना चाहतीं थीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस? केआरके का दावा कितना सही, जानें

Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Fact Check: पंकज त्रिपाठी ने भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की? क्या है वायरल दावे का सच?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >