झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन कल करेंगे जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह करीब 10 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंच जायेंगे. यहां पर वह जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही जमशेदपुर झारखंड का दूसरा शहर बन जायेगा, जहां से विमानों की व्यावसायिक उड़ान शुरू हो जायेगी.

Jamshedpur-Kolkata Flight News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानी 31 जनवरी को लौहनगरी जमशेदपुर से सिटी ऑफ जॉय कोलकाता के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन सुबह करीब 10 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंच जायेंगे. यहां पर वह जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही जमशेदपुर झारखंड का दूसरा शहर बन जायेगा, जहां से विमानों की व्यावसायिक उड़ान शुरू हो जायेगी. अभी हवाई यात्रा के लिए लोगों को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की सेवा लेनी पड़ती है.

सुबह 11:30 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा 9 सीटर विमान

जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है. जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 1,999 रुपये रखा गया है. इंडियावन एयर ने 9 सीटर विमान चलाने का फैसला किया है. 31 जनवरी 2023 को सुबह 11:30 बजे विमान जमशेदपुर से उड़ान भरेगा और 12:35 बजे यात्रियों को कोलकाता पहुंचा देगा. यही विमान दोपहर 1:25 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 2:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचा देगा.

सोनारी एयरपोर्ट से जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा का करेंगे शुभारंभ

जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9:45 बजे पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित सर्किट हाउस से सड़क मार्ग से रवाना होंगे. वह 9:55 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंच जायेंगे. यहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री 10:30 बजे सोनारी हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर जायेंगे.

Also Read: रांची एयरपोर्ट का घटेगा लोड, बाबाधाम से पहले इस शहर से शुरू होगी हवाई यात्रा, कोलकाता का किराया 1999 रुपये
जुगसलाई ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन, समीक्षा बैठक भी करेंगे

जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10:45 बजे जुगसलाई पहुंच जायेंगे. यहां पर वह जुगसलाई ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यहां से श्री सोरेन कदमा स्थित डीबीएमएस स्कूल सभागार पहुंचेंगे. स्कूल सभागार में सूबे के मुखिया सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम की संयुक्त समीक्षा बैठक में भाग लेंगे.

31 जनवरी की शाम 5:30 बजे रांची लौट आयेंगे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री 31 जनवरी की शाम 5:30 बजे रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास लौटेंगे. लेकिन, इसके पहले वह जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपालपुर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. यहां से वह सोनारी एयरपोर्ट चले जायेंगे. वहां से हेलिकॉप्टर से सीएम श्री सोरेन रांची स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे. वहां से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे.

Also Read: देवघर से पहले झारखंड के इस शहर से शुरू होगी विमान सेवा, 1999 रुपये में जा सकेंगे कोलकाता, यहां देखें टाइम-टेबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >