इस बड़ी वजह से आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन, कई बड़े नेताओं से होगी मुलाकात

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के लिये रवाना हो सकते हैं. सीएम कल 24 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल नीति आयोग शासी निकाय की बैठक होगी.

CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के लिये रवाना हो सकते हैं. सीएम कल 24 मई को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल नीति आयोग शासी निकाय की बैठक होगी. इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री भी बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में नगर विकास विभाग द्वारा विकसित भारत 2047 के तहत रोडमैप पेश किया जायेगा.

हर साल होती है नीति आयोग की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल 24 मई को नीति आयोग शासी निकाय की 10वीं बैठक होगी. शासी परिषद की पहली बैठक 8 फरवरी, 2015 को हुई थी. शासी परिषद की यह बैठक हर साल होती है. पिछले साल 2024 में यह बैठक 27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई थी.

इसे भी पढ़ें

Sarvjan Pension Yojana: 2.14 लाख लाभुकों को मिली योजना की राशि, तुरंत चेक करें अपना बैंक अकाउंट

चंपाई सोरेन ने लोबिन हेम्ब्रम से की मुलाकात, इस खास मुद्दे पर हुई बात

मंत्री इरफान अंसारी ने दिया डोरंडा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश, जानिए क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >