JPSC Scam: छात्रों के आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन; सभी पक्षों को गंभीरता से ले रही सरकार

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि सरकार सभी पक्षों को गंभीरता से ले रही है और आंदोलनरत छात्र सीधे सरकार से बात कर सकते हैं.

नवीन शर्मा की रिपोर्ट

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले आज विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ-साथ छात्र आंदोलन का मुद्दा उठाया गया.

झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बयान जारी करते हुए कहा कि राज्यपाल को वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, मामले की जांच जारी है कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. और जांच एजेंसियां लगातार मुद्दे पर कार्रवाई कर रही हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर है इसपर जल्द ही ठोस निर्णय लेने की दिशा में काम किया जा रहा है.

सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं- सीएम हेमंत

वहीं, आंदोलन के मुद्दे पर छात्रों से सरकार के किसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के सवाल पर सीएम ने स्पष्ट रुप जवाब नहीं दिया. लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं छात्रों की मांगें प्रत्यक्ष रूप से सरकार तक पहुंच रही हैं सीएम ने कहा कि छात्रों सहित सभी पक्षों की बातों को सरकार गंभीरता से ले रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आंदोलनरत छात्र अपने मुद्दों को लेकर सीधे सरकार से बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं अन्य राज्यों में भी सामने आई हैं. गृह मंत्री से इस मुद्दे पर अभी किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इस पर विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मानसून सत्र को लेकर विधानसभा में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, सदन को सुचारू रुप से चलाने पर हुई चर्चा

ये भी पढ़ें: JPSC Scam: भारी बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे सोया रहा रामगढ़ का ब्रह्मानंद, 5 और छात्र भूख हड़ताल पर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >