नो पार्किंग से ओवरस्पीड तक... रांची में 3504 चालान, बिना हेलमेट के सबसे ज्यादा 1876 मामले

रांची में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 3504 वाहन चालकों के चालान काटे. सबसे अधिक 1876 चालान बिना हेलमेट के पाए गए. जानें पूरी खबर.

रांची: SSP राकेश रंजन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह ने किया. इस दौरान चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गयी.

जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के कुल 3504 चालान काटे गये. इनमें सबसे अधिक 1876 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ किये गये. नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने के मामले में 1010 चालान काटे गये.

ओवरस्पीड के 352 मामले सामने आये

पुलिस की कार्रवाई में ओवरस्पीड के 352, रेड लाइट जंप के 127, गलत साइड वाहन चलाने के 39 और नो एंट्री के 20 मामले सामने आये. वहीं, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 10, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 8 और पिलियन राइड से जुड़े 8 चालान किये गये.

इसके अलावा फैंसी नंबर प्लेट के 6, प्रदूषण प्रमाणपत्र से जुड़े 7, इंश्योरेंस के 3 और शराब पीकर वाहन चलाने के 3 मामलों में कार्रवाई की गयी. बिना यूनिफॉर्म के 2 तथा प्रेशर हॉर्न, अतिरिक्त यात्री और मॉडिफाइड साइलेंसर के 1-1 मामले में भी चालान काटा गया. अन्य यातायात उल्लंघनों के 19 चालान भी काटे गये.

राजधानी के कई रास्तों पर लगा जाम

सोमवार को राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही. रातू रोड फ्लाइओवर से कचहरी जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी कतार लगी रही. इसी तरह लालपुर से कचहरी चौक और बरियातू से बूटी मोड़ रोड पर भी वाहनों का परिचालन रुक-रुक कर हुआ.

वहीं, रातू रोड चौराहा से किशोरगंज चौक तक भी वाहनों की लंबी कतार देखी गयी. जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी, अरगोड़ा थाने में केस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >