Mall of Ranchi में शतरंज का महासंग्राम, झारखंड के 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मॉल ऑफ रांची में आयोजित चेस टूर्नामेंट 5.0 में 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चार आयु वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए।

रांची. रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची ने ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन (एजेसीए) के सहयोग से रविवार को चेस टूर्नामेंट 5.0 का आयोजन किया. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और देवघर समेत विभिन्न शहरों और जिलों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे. खिलाड़ियों को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया. इसमें 7-9 वर्ष, 10-14 वर्ष, 14-19 वर्ष और 20 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग शामिल रहे. प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार मॉल ऑफ रांची की ओर से प्रदान किया गया. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को ब्रूहाउस की ओर से 200 रुपये के फूड कूपन भी प्रदान किये गये. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिये जायेंगे.

फेस्टिव सीजन में इंफ्लूएंसर कंपीटिशन 2.0

चेस टूर्नामेंट के बाद मॉल ऑफ रांची आगामी फेस्टिव सीजन को लेकर इंफ्लूएंसर कंपीटिशन 2.0 का आयोजन करने जा रहा है. प्रतियोगिता आठ से आठ नवंबर तक चलेगी. इसका ग्रैंड फिनाले 22 नवंबर को आयोजित किया जायेगा. ‘वन प्लेस फॉर ऑल थिंग्स फेस्टिव’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए कुल 75000 रुपये की पुरस्कार राशि रखी गयी है. प्रतिभागियों के लिए नियम, पंजीकरण प्रक्रिया व अन्य विस्तृत जानकारी मॉल ऑफ रांची के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा की जायेगी.

खिलाड़ियों की भागीदारी हमारे लिए बेहद उत्साहजनक : सुदीप घोष

मॉल ऑफ रांची के मार्केटिंग हेड सुदीप घोष ने कहा कि मॉल ऑफ रांची का प्रयास हमेशा से शहरवासियों को खरीदारी के साथ मनोरंजन, खेल, संस्कृति व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बेहतर अनुभव प्रदान करना रहा है. करीब 300 खिलाड़ियों की भागीदारी हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है. वहीं, इंटरनेशनल आर्बिटर दीपक कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रतियोगी माहौल में सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. जॉय ज्योति कहतुआ ने कहा कि शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया गया.

ये रहे विजेता

7 से 9 वर्ष केटेगरी में प्रथम पुरस्कार कृषांक रिदित, द्वितीय रित्विक व तृतीय डेनियल रतन लकड़ा को प्राप्त हुआ. वहीं, 10 से 13 वर्ष केटेगरी में प्रथम राहुल चंद्र, द्वितीय शौर्य कुमार व तृतीय अंश सौरव मिश्रा को मिला. 14 से 19 वर्ष केटेगरी में प्रथम आदित्य तन्मय शर्मा, द्वितीय कुमार संकल्प व तृतीय अभिनव कुमार सिंह को मिला. 20 वर्ष से अधिक केटेगरी में प्रथम साहिल कुजूर, द्वितीय आलोक कुमार व तृतीय आरव शरण को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By क्रांति दीप महतो

क्रांति दीप महतो पिछले 09 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने एजुकेशन, स्पोर्ट्स, हेल्थ, नगर निगम, सिटी लाइफ और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर काम किया है. पिछले दो साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग के साथ सिटी रिपोर्टिंग में अपना योगदान दे रहे हैं. संप्रति टेक्निकल और मैनेजमेंट कॉलेज, विश्वविद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं, एडमिशन, काउंसिलिंग और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं. इसके अलावा नये इनोवेशन, रिसर्च और युवाओं से जुड़े नये ट्रेंड पर खबर लिखते हैं. वहीं सिटी और नगर निगम बीट में शहरी समस्याओं, नागरिक सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर खबर करते हैं. इससे पहले दैनिक भास्कर, रांची में लगभग 07 वर्षों तक विभिन्न बीट पर पत्रकारिता की. इस दौरान स्पेशल स्टोरी, स्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, कॉलेज कैंपस, एजुकेशन, सिटी इवेंट्स और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग की. पत्रकारिता की शुरुआत NDTV, दिल्ली में इंटर्नशिप से की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >