चांद पर जय हिंद! झारखंड के मुख्यमंत्री, मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने चंद्रयान-3 की सफलता का ऐसे मनाया जश्न

चांद की धरती पर भारत के कदम पड़ चुके हैं. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई. इससे झारखंड भी गौरवान्वित है. झारखंड के कई युवा इसरो में इस अभियान से जुड़े थे, जबकि इसकी लांचिंग में भी झारखंड का अहम योगदान रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम नेताओं ने इसरो को बधाई दी है.

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अपना मिशन भेजने वाला भारत पहला देश बन गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की इस महान उपलब्धि का जश्न पूरे देश में मन रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सूबे के मंत्री एवं सांसदों ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं. झारखंड के नेता इस महान उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया – अद्भुत!! अविस्मरणीय!!

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- अद्भुत!! अविस्मरणीय!! तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया. देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया. अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है. इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार. जय विज्ञान! जय हिंद!

इसरो ने किया ये ट्वीट

हेमंत सोरेन ने उस इसरो के उस ट्वीट को रिप्लाई करते हुए किया, जिसमें इसरो ने कहा था- चंद्रयान-3 मिशन : भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी!’ चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हो गयी है. बधाई हो, भारत!

Also Read: चंद्रयान-3 : मेकॉन के 50 इंजीनियर्स की टीम ने इसरो के लिए डिजाइन किया था लांचिंग पैड

बाबूलाल मरांडी बोले- भारत ने चांद के दक्षिणी भाग पर कदम रखा

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस तरह से चंद्रयान-3 की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया :

1947…भारत आजाद हुआ

1971…बांग्लादेश का उदय हुआ

1998…भारत ने परमाणु परीक्षण किया

2023…भारत ने चांद के दक्षिणी भाग पर कदम रखा

देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई..

आजसू सुप्रीमो ने चंद्रयान-3 की सफलता की दी बधाई

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने देश के वैज्ञानिकों की इस महान उपलब्धि पर कहा, ‘चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के प्रतिभावान वैज्ञानिकों एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’

Also Read: झारखंड : देवघर की कोमल और जमशेदपुर के आयुष ने बनाये हैं चंद्रयान-3 के कई डिजाइन

अर्जुन मुंडा बोले – टीम इसरो को बधाई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा, टीम इसरो को बधाई. चंद्रयान-3 लैंडरविक्रम ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा.

अन्नपूर्णा देवी बोलीं- भारत गौरव के साथ चांद पर पहुंचा

कोडरमा की सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देश को गौरवान्वित करने वाले पल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘जय हो. भारत गौरव के साथ चांद पर पहुंच गया है. भारत विश्व के नेतृत्वकर्ता की भांति नये अंतरिक्ष युग में प्रवेश कर गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में देश अपने हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा रहा है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत और टीम इसरो को बधाई.’

उन्होंने एक और ट्वीट किया :

ये पल अविस्मरणीय है!

ये क्षण अभूतपूर्व है!

ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है!

ये क्षण नए भारत के जयघोष का है!

ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है!

ये क्षण भारत में नई ऊर्जा,नए विश्वास,नई चेतना का है!

गर्व है कि मैं भी इस अमूल्य क्षण की साक्षी बनीं!

मिथिलेश ठाकुर बोले – इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘चांद पर जय हिंद! चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों को सलाम. आज भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया. आज हम सब भारतवासी गौरव की अनुभूति कर रहे हैं. हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. जय हिंद!

जयंत सिन्हा ने ऐसे बयां की खुशी

हजारीबाग के सांसद और पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सन्हा ने एक कविता में इस खुशी को बयां किया.

स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दे

रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं वे,

रोकिए, जैसे बने इन स्वप्नवालों को,

स्वर्ग की ही ओर बढ़ते आ रहे हैं वे

चांद पर भारत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >