रांची. जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अभ्यर्थी अब 20 फरवरी की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 फरवरी की शाम पांच बजे तक तय की गयी है. पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तय थी, जिसे बढ़ाया गया है. इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के माध्यम से ऑनलाइन होगी.
जेपीएससी असैनिक सेवा परीक्षा को लेकर अब 20 तक मौका

जेपीएससी असैनिक सेवा परीक्षा को लेकर अब 20 तक मौका
Copied link
जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.