Ranchi News : दीपों से जगमगाया रांची

राजधानी में सोमवार को सुख समृद्धि और खुशहाली का त्योहार दीपावली मनाया गया. सुबह से ही लोगों ने पूजा-अर्चना की तैयारी शुरू कर दी.

रांची. राजधानी में सोमवार को सुख समृद्धि और खुशहाली का त्योहार दीपावली मनाया गया. सुबह से ही लोगों ने पूजा-अर्चना की तैयारी शुरू कर दी. दीपावली की तैयारी में उन्हें मौसम का भी साथ मिला. सुबह में खिली धूप होने और बाद में हल्के बादल छाये रहे. भक्तों ने घरों में रंगोली बनाकर पूजा घर सहित आंगन, प्रवेश द्वार को सजाया संवारा. वहीं शाम होते ही पूजा की तैयारी पूरी कर मंदिरों, जलाशयों, गोशाला आदि में दीप दान कर पूजा-अर्चना की. दीपदान कर घरों में पूजा शुरू की. कई लोगों ने स्वयं तो कई लोगों ने पंडित के माध्यम से पूजा करायी. महालक्ष्मी की अराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की गयी. पूजा संपन्न होने के बाद घरों से लेकर आंगन सहित अन्य जगहों को दीपों से सजाया. इसके बाद पूजा का प्रसाद वितरण किया गया. लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी. पटाखे जलाये. रात को दीये और आकर्षक लाइटिंग से शहर जगमगा उठा. देर रात तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PUJA KUMARI

PUJA KUMARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >