CCL ने माइनिंग के 10 अधिकारियों को किया इधर से उधर, पीओ से लेकर जीएम तक बदले गए, मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए माइनिंग संवर्ग के 10 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस फेरबदल में जीएम सुधीर कुमार सिन्हा सहित 6 चीफ मैनेजर और 4 डिप्टी व सीनियर मैनेजर शामिल हैं.

रांची. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए माइनिंग संवर्ग के 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है. इस संबंध में कार्यकारी स्थापना विभाग की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है.

जीएम सुधीर सिन्हा समेत 6 चीफ मैनेजर का स्थानांतरण

जारी आदेश के अनुसार जीएम सुधीर कुमार सिन्हा को मगध ओसी, एमएंडएस एरिया के पीओ पद से जीएम (ऑपरेशन), बीएंडके एरिया भेजा गया है. चीफ मैनेजर नवनीत कुमार सिंह को सयाल डी, बरका-सयाल एरिया के पीओ पद से स्टाफ ऑफिसर, कुजू एरिया में पदस्थापित किया गया है. चीफ मैनेजर जितेंद्र कुमार को एसओ (माइनिंग), एनके एरिया से पीओ, डकरा ओसीपी, एनके एरिया भेजा गया है. वहीं चीफ मैनेजर संजीव कुमार को डकरा ओसीपी, एनके एरिया के पीओ पद से स्टाफ ऑफिसर, रजहरा एरिया की जिम्मेदारी दी गई है. चीफ मैनेजर विद्या भूषण चौबे को एसओ (माइनिंग), बरका-सयाल एरिया से पीओ, सयाल डी, बरका-सयाल एरिया भेजा गया है. चीफ मैनेजर राकेश कुमार को मैनेजर, अशोक (डब्ल्यू) एक्सपेंशन, पिपरवार एरिया से पीओ, मगध ओसी, एमएंडएस एरिया में पदस्थापित किया गया है.

CCL ने 10 माइनिंग अधिकारियों का किया तबादला / Prabhat Khabar Network

4 डिप्टी और सीनियर मैनेजर भी बदले

सीनियर मैनेजर मनोज कुमार सिंह को जीवीटीसी, एमएंडएस एरिया से एनके एरिया भेजा गया है. डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार को बिरसा ओसीपी, बरका-सयाल एरिया से पीएंडपी विभाग, सीसीएल मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. एक अन्य डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार को एटीओ, एनके एरिया से मगध एवं संघमित्रा एरिया भेजा गया है. वहीं डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार उरांव को बरका-सयाल एरिया से पीएंडपी विभाग, सीसीएल मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है. आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होने के बाद तत्काल संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक या विभागाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें: रांची के पथलकुदवा में भारी बवाल, नगर निगम की कार्रवाई का विरोध, कहा- 'पहले विकल्प दो, फिर हटाओ दुकान'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Singh

मनोज सिंह प्रभात खबर में बतौर मुख्य संवाददाता कार्यरत है. पत्रकारिता में उनका 26 साल का अनुभव है. दैनिक हिन्दुस्तान में करीब आठ साल काम करने के बाद वह प्रभात खबर से जुड़े हैं. कृषि, पशुपालन, सहकारिता, वन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, मनोरोग, कोयला संबंधी खबरों में वर्षों काम करने का अनुभव है.

आइआइटी कानपुर से जस्ट ट्रांजिशन विषय पर फेलोशिप प्राप्त करने वाले देश के पहले संवाददाता है. उनको दो बार एग्रई जर्निलिज्म अवार्ड मिल चुका है. झारखंड सरकार के वन विभाग से तिलका मांझी अवार्ड मिला है. कई मचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा ले चुके हैं.


📩 संपर्क. manoj.singh@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >