रांची. सीसीएल मुख्यालय समेत कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों और इकाइयों में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों और बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी.
मुख्यालय में महाप्रबंधक वीके शुक्ला ने उपस्थित कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. इस दौरान सभी ने कम से कम 100 अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रत्येक वर्ष 100 घंटे देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया.
सीसीएल की ओर से बताया गया कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर की जाएगी. यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा.
