सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने को आदिवासी समूहों आज रांची में निकालेंगे कैंडल मार्च, 23 को राजभवन मार्च

Candle March in Ranchi: गोड्डा में कई बार चुनाव लड़ चुके सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा की मुठभेड़ में मौत के बाद आदिवासी समूहों ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है. आदिवासी समूहों ने 20 अगस्त की शाम रांची में कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया. वहीं, ऐलान किया है कि सूर्या और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए 23 मार्च को राजभवन मार्च किया जायेगा.

Candle March in Ranchi: झारखंड के गोड्डा जिले में समाजसेवी, राजनेता और कथित आपराधिक मामलों में वांछित सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा के एनकाउंटर का विरोध जारी है. झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने सबसे पहले इसका विरोध किया. सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस की सीबीआई जांच या झारखंड के किसी सिटिंग जज की अध्यक्षता में जांच कराने की मांग की. फिर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने भी सीबीआई जांच की मांग की. अब आदिवासी समूहों ने सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है.

निरंजना टोप्पो बोलीं- सूर्या हांसदा की ‘हत्या’ हुई है

आदिवासी समूहों ने राजधानी रांची में बुधवार की शाम को कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है. जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की अध्यक्ष निरंजना टोप्पो ने आरोप लगाया कि कई राजनीतिक दलों के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्या हंसदा की ‘हत्या’ की गयी है.

साजिश के तहत हुई है सूर्या की हत्या – जय आदिवासी केंद्रीय परिषद

टोप्पो ने दावा किया कि आदिवासी संगठन मुठभेड़ में सूर्य हंसदा की मौत के खिलाफ 20 अगस्त 2025 की शाम रांची में कैंडल मार्च निकालेंगे. संगठन उनके लिए न्याय की मांग करेंगे. निरंजना टोप्पो ने कहा कि सूर्या हांसदा की साजिश के तहत की हत्या की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 अगस्त को देवघर के नावाडीह से हुई थी गिरफ्तारी

संताल परगना में कई पार्टियों में रह चुके सूर्या हांसदा को 10 अगस्त 2025 को देवघर के नवाडीह गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में कथित मुठभेड़ में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ उस समय हुई, जब उसे छिपे हुए हथियार बरामद करने के लिए राहदबदिया पहाड़ियों पर ले जाया जा रहा था.

पुलिस ने कहा- सूर्या ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की

सूर्या हांसदा ने कथित तौर पर पुलिस से एक हथियार छीना और मौके से भागने की कोशिश की. इतना ही नहीं, उसने और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली भी चलायी. गोड्डा पुलिस ने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूर्या हांसदा की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें : Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें ये वीडियो, चूजे को खाने आये सांप को बाज ने खोद डाला

23 को सूर्या हांसदा एनकाउंटर के खिलाफ राजभवन मार्च

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने बताया कि आदिवासी संगठनों ने सूर्या के लिए न्याय की मांग को लेकर 23 अगस्त को राजभवन तक मार्च निकालने का भी फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें

संत जेवियर कॉलेज के KAP सर्वे टीम को सीईओ झारखंड के रवि कुमार ने दिया प्रशिक्षण

20 अगस्त से अगले 6 दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, IMD ने दिया अपडेट

झारखंड की छात्राओं में कॉमिक्स से लैंगिक समानता की समझ विकसित करने की पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >