रांची जिमखाना क्लब में सीए प्रीमियर लीग आज से

26 अप्रैल से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर क्रिकेट लीग शुरू हो रहा है.

रांची. चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की रांची शाखा के तत्वावधान में 26 अप्रैल से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स प्रीमियर क्रिकेट लीग शुरू हो रहा है. लीग रांची जिमखाना क्लब में शुरू हो रहा है, जो पुरुष वर्ग का सातवां एवं महिला वर्ग का चौथा संस्करण है. पुरुष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं. 26 और 27 अप्रैल को लीग मैच और 28 अप्रैल को सेमी फाइनल और फाइनल खेला जायेगा. गुरुवार को जिमखाना क्लब में ट्रॉफी का अनावरण किया गया. मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक सीए कुणाल गिलानी, सीए रंजीत गाड़ोदिया, रीजनल काउंसिल मेंबर सीए मनीषा बियानी, रांची शाखा की अध्यक्ष सीए श्रद्धा बाग्ला आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >