बजट 2026 में झारखंड को क्या मिला? जानिए कौन कौन सी योजनाओं से बदलेंगी राज्य की तस्वीर

Budget 2026 Jharkhand: बजट में झारखंड के लिए ऐतिहासिक घोषणा हुई है. रांची में बनेगा उत्तर भारत का पहला NIMHANS 2.0 बनेगा. साथ ही, मिशन पूर्वोदय और कैंसर दवाओं के दाम घटने से भी लाखों लोगों को राहत मिलेगी. जानें बजट 2026 में झारखंड को मिली सभी बड़ी सौगातों के बारे में.

Budget 2026 Jharkhand: झारखंड के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा. क्योंकि केंद्रीय वित्र मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में राज्य को कई सौगातें दी. सबसे बड़ी घोषणा रांची में NIMHANS 2.0 खोलने को लेकर है जो उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेंटल हेल्थ सेंटर होगा. लेकिन इसके अलावा भी केंद्रीय बजट से राज्य को कई योजनाओं का लाभ मिलेगा.

बेंगलुरु के बाद देश को मिला दूसरा NIMHANS

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान झारखंड के लिए बड़ा पिटारा खोलते हुए रांची में निमहांस 2.0 (NIMHANS 2.0) स्थापित करने का ऐलान किया. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाद, यह देश का दूसरा और उत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान होगा. इस घोषणा से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे पूर्वी और उत्तरी भारत के मरीजों के लिए उच्च स्तरीय मेंटल इलाज की सुविधा आसान हो जाएगी. अब NIMHANS 2.0 के आने के बाद, रांची देश का इकलौता ऐसा शहर बन जाएगा जहां मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो-साइंसेज के तीन विश्वस्तरीय संस्थान एक साथ काम करेंगे.

बजट 2026: ‘पूर्वोदय’ योजना से भी बदलेगी झारखंड की तस्वीर

इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘मिशन पूर्वोदय’ के तहत पांच राज्य के 5 पर्यटन स्थल को डेवलप किया जाएगा. साथ ही 4000 ई-बसें चलायी जाएगी. इस योजना के तहत ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उत्तर आंध्र प्रदेश शामिल है.

Also Read: रांची बनेगा देश का ‘मेंटल हेल्थ हब’: उत्तर भारत को मिला पहला NIMHANS 2.0, वित्त मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

शिक्षा में सुधार के लिए उठाये गये बड़े कदम

शिक्षा में सुधार बड़े कदम उठाये गये हैं. इसके तहत देश के प्रत्येक जिले में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे. साथ ही जनजातीय बहुल क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण के लिए नए केंद्रों की स्थापना की जाएगी. इसका फायदा भी झारखंड को मिलेगा.

CIP का आधुनिकीकरण

100 साल पुराने प्रतिष्ठित संस्थान रांची के CIP को अपग्रेड करने के लिए फंड जारी किया गया है. यहां 500 नये बेड और एक अत्याधुनिक न्यूरो-सर्जरी विभाग को जोड़ा जाएगा.

सस्ता होगा कैंसर की दवाएं

केंद्र सरकार ने बजट 2026 में कैंसर की 17 दवाओं पर सीमा शुल्क (Customs Duty) हटाने के फैसले लिया है. जिससे कैंसर की दवाएं अब सस्ती हो जाएंगी. आईसीएमआर का आंकड़ा बताता है कि झारखंड में हर साल लगभग 30,000 से 40,000 नये कैंसर रोगी (मरीज) सामने आते हैं. इसमें सबसे ज्यादा ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल और फेफड़ा जैसे कैंसर के मरीज शामिल हैं. इस तरह कैंसर की दवाएं सस्ती होने से झारखंड के लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा.

Also Read: Budget 2026: आम आदमी का बजट, पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पहली प्रतिक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >