खेत किनारे झाड़ी से शव बरामद

थाना क्षेत्र के रवि स्टील झिरी रोड स्थित एक खेत के किनारे झाड़ी से बुधवार को लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ

रातू.

थाना क्षेत्र के रवि स्टील झिरी रोड स्थित एक खेत के किनारे झाड़ी से बुधवार को लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. शव पूरी तरह सड़ा-गला हुआ मिला. जिससे आशंका जतायी जा रही है कि व्यक्ति की मौत करीब 15 से 20 दिनों पूर्व हुई होगी. गौरतलब हो कि एक महिला कचरा चुनने के दौरान खेत के पास गयी, जहां उसकी नजर शव पर पड़ी. उन्होंने आसपास के लोगों को खेत में शव होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही रातू पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है. शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. मामले को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar upadhey

चंद्रशेखर उपाध्याय प्रभात खबर से काफी दिनों से जुड़े हुए हैं. वह रातू से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन का काम करते हैं. वह क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >