भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने किसान डेयरी फॉर्म का किया भ्रमण

भाजपा के झारखंड-बिहार क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को ओरमांझी गांगू टोला स्थित प्रगतिशील किसान शिव नारायण साहू के डेयरी फॉर्म व किसान कोल्ड स्टोरेज का भ्रमण किया. उन्होंने शिव नारायण साहू से मिलकर कृषि से संबंधित जानकारी ली.

ओरमांझी. भाजपा के झारखंड-बिहार क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को ओरमांझी गांगू टोला स्थित प्रगतिशील किसान शिव नारायण साहू के डेयरी फॉर्म व किसान कोल्ड स्टोरेज का भ्रमण किया. उन्होंने शिव नारायण साहू से मिलकर कृषि से संबंधित जानकारी ली. वहीं किसान डेयरी फॉर्म में गोमाता को गुड़ व फल खिलाया. उन्होंने कहा कि हर तरह के कृषि कार्य कर रहे किसान देश के अन्नदाता हैं. भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होने खेतों में लगी फसलों को भी देखा. वहीं केंद्र सरकार की ओर से मिलनेवाली योजनाओं की भी जानकारी ली. मौके पर भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख जयगोविंद साहू,बुधराम बेदिया, परमेश्वर साहू,अजय सिंह, सत्यम राज कुशवाहा, सुनील नायक, शंकर बैठा, नोना पाहन व मुन्ना तिवारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >