रांची. प्रदेश राजद की ओर से मंगलवार को धुर्वा स्थित ब्रह्मचारी आश्रम मैदान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ीं कई नेत्रियों समेत अन्य लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की.
राजद में शामिल होनेवालों में उषा यादव, पार्वती ठाकुर, इंदु कुशवाहा, नीरज कुमार और कौशल सिंह आदि शामिल हैं. सभी का स्वागत राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने किया.
समारोह में राजद नेता रामकुमार यादव, आबिद अली, मनोज पांडेय और प्रणय कुमार बबलू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
