रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के नये संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा की गयी है. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है.
जारी आदेश के अनुसार विकास प्रीतम को प्रकोष्ठ का संयोजक और संजीव मिश्रा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है. वहीं, मुकेश निरंजन सिन्हा को विभाग का संयोजक और मनीष दुबे को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक कार्यों में तेजी आयेगी और पार्टी की रणनीतियों को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी.
