भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस-झामुमो पर हमला, बोले- छात्रों के मुद्दों से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और झामुमो पर एमएमडीआर अधिनियम के बहाने छात्रों के आंदोलन से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सीबीआई जांच की मांग पूरी हुए बिना आंदोलन थमने वाला नहीं है.

रांची से सतीश सिंह की रिपोर्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि राज्य में छात्र आंदोलन के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये दल MMDR अधिनियम के बहाने राजनीति चमका रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस-झामुमो की इस बेजा राजनीति से छात्रों के सवाल खत्म नहीं होंगे और सीबीआई जांच की मांग पूरी हुए बिना यह आंदोलन थमने वाला नहीं है.

भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर विपक्ष पर निशाना

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि MMDR पर विपक्ष का आंदोलन खनिज संपदा बचाने की चिंता नहीं, बल्कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली के असली मास्टरमाइंड को बचाने की कवायद है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी अध्यक्ष पद की 70 करोड़ रुपये में बोली लगने की चर्चा है. इतनी बड़ी डील सत्ता पक्ष के संरक्षण के बिना संभव नहीं है और इसकी जांच की आंच शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने के तय डर से सरकार की सांसें अटकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; फूंका पुतला

CID जांच पर भी उठाये सवाल

सीआईडी जांच पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अखबारों की सुर्खियों से आगे नहीं बढ़ रही है. सरकार केवल भ्रम फैलाने के लिए रोजाना एक-एक बिंदु लीक करवा रही है और जांच का दायरा सीमित कर दिया गया है. छात्र पारदर्शी और समयबद्ध नियुक्तियों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूल सवालों से भाग रही है.

छात्रों के रोजगार के सवाल को लेकर सरकार पर हमला

उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि छात्र रोजगार मांग रहे हैं और कांग्रेस-झामुमो उन्हें खनिज कानून के विषयों में उलझाना चाहती है. भाजपा नौकरी और छात्रों के भविष्य का सौदा करने वाले इस सत्ता पक्ष के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी. पार्टी छात्रों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई को उसके अंतिम मुकाम तक पहुंचायेगी.

भर्ती परीक्षाओं पर जवाब देने की मांग

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष पहले भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और छात्रों के सवालों का जवाब दे, उसके बाद एमएमडीआर पर राजनीति करे.

ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमर मंडल को झारखंड HC से राहत नहीं, क्रिमिनल रिट याचिका खारिज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >