हूल दिवस से पहले आदिवासियों पर ‘पुलिस कार्रवाई’ के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर भाजपा का प्रदर्शन

BJP Protest in Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी ने हूल दिवस के दिन आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने के विरोध में झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर झारखंड सरकार का पुतला जलाने का ऐलान किया है. आदिवासी सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए राजधानी रांची में मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है.

BJP Protest in Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई साहिबगंज में ‘हूल दिवस’ समारोह के दौरान आदिवासियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी. भोगनाडीह क्षेत्र में ‘हूल दिवस’ (विद्रोह दिवस) पर आयोजित आधिकारिक समारोह से पहले साहिबगंज जिले के अधिकारियों के द्वारा कथित तौर पर एक मंच को ध्वस्त करने का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह पर पुलिस ने सोमवार को लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे.

सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार का पुतला जलायेगी भाजपा

भोगनाडीह आदिवासी नेता सिदो-कान्हू का जन्मस्थान है, जिन्होंने 1855-56 में ब्रिटिश शासन और स्थानीय जमींदारों के खिलाफ संताल विद्रोह का नेतृत्व किया था. इसी आदिवासी विद्रोह की याद में 30 जून को ‘हूल दिवस’ मनाया जाता है. झारखंड भाजपा के महासचिव और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि भोगनाडीह में आदिवासी समुदाय पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने के विरोध में मंगलवार 1 जुलाई 2025 को शाम में सभी जिला मुख्यालयों पर झारखंड सरकार का पुतला जलायेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अलग-अलग संगठन भी अल्बर्ट एक्का चौक पर करेंगे प्रदर्शन

‘आदिवासी बचाओ मोर्चा’ और ‘केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा’ ने भी कहा है कि संगठनों के नेता मंगलवार शाम को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करेंगे.

इसे भी पढ़ें

चाकुलिया में पिस्तौल की नोंक पर 1.5 करोड़ के आभूषण और 50 हजार नकद की लूट

Jharkhand Weather Today: गढ़वा, पलामू समेत झारखंड के 5 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >