रांची में भाजपा को झटका? भाजपा नेत्री सरोज पांडेय समेत कई लोगों ने ली RJD की सदस्यता

रांची के धुर्वा बस स्टैंड के पास आयोजित राजद के मिलन समारोह में भाजपा नेत्री सरोज पांडेय और कई अन्य सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर राजद नेताओं ने उनका स्वागत किया.

रांची. धुर्वा बस स्टैंड के समीप बौद्ध मंदिर आंबेडकर परिसर में रविवार को राजद की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया. प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सरोज पांडेय, रीमा कुमारी, शशि देवी, धर्मवीर यादव, आलोक कुमार समेत कई लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी नेताओं ने सभी का झंडा और पट्टा देकर स्वागत किया.

राजद में शामिल होने के बाद लोगों ने कहा कि वे बिना किसी स्वार्थ के लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की नीतियों से प्रभावित होकर राजद परिवार में शामिल हुए हैं.

भाजपा कार्यकर्ताओं को राजद में लाने का दावा

सरोज पांडेय ने दावा किया कि एचइसी क्षेत्र, हटिया, हिनू और तुपुदाना क्षेत्र के अधिकांश भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द ही राजद में शामिल कराया जायेगा. यह उनका राजनीतिक दावा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि पार्टी का मिलन अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को सेक्टर-2 धुर्वा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भी मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में ऊषा यादव, पार्वती ठाकुर, सुरेश राय समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >