रांची में पानी टंकी हादसे पर भाजपा ने जताया आक्रोश, उच्चस्तरीय जांच की मांग

रांची में पानी टंकी गिरने से दो श्रमिकों की मौत पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजे की मांग की है।

रांची. कोतवाली थाना के पीछे पानी टंकी ध्वस्त होने के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत और तीन के घायल होने की घटना पर भाजपा प्रवासी कामगार प्रकोष्ठ ने आक्रोश जताया है. प्रदेश संयोजक ललित नारायण ओझा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया.

उच्चस्तरीय जांच की मांग

भाजपा प्रवासी कामगार प्रकोष्ठ ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. प्रकोष्ठ का कहना है कि घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.

मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग

प्रकोष्ठ ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को उचित मुआवजा और आश्रितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही घायलों के नि:शुल्क और समुचित इलाज की मांग की गयी.

ललित नारायण ओझा ने कहा कि यदि मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो प्रकोष्ठ व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

मौके पर मंतोष सिंह, मनोज पासवान, राम राय, सुरेंद्र पासवान और सोली पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >