आधार, पासपोर्ट बनाना होगा आसान, जन्म प्रमाण पत्र में अब बच्चों के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में

Birth Certificate News: जन्म प्रमाण पत्र की वजह से अब लोगों को परेशानी नहीं झेलनी होगी. इसको उपयोगी और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने इसमें बड़ा बदलाव किया है. अब बर्थ सर्टिफिकेट में बच्चों के नाम अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी होंगे. इससे बच्चों का स्कूलों में नामांकन, आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग बेहतर तरीके से हो सकेगा.

Birth Certificate News: स्कूल में एडमिशन, आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाना अब आसान हो जायेगा. जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में बड़ा संशोधन होने वाला है. जी हां. अब बर्थ सर्टिफिकेट पर बच्चों के नाम अंग्रेजी और हिंदी दोनों में लिखे जायेंगे. अभी कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से नाम में अंतर आ जाता है, जिसकी वजह से बाद में बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ती है.

उपयोगी और सुविधाजनक होगा जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र को उपयोगी और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने इसमें बड़ा बदलाव किया है. अब जन्म प्रमाण पत्र में बच्चों का नाम अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी होगा. इससे बच्चों का स्कूलों में नामांकन, आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग बेहतर तरीके से हो सकेगा. इसका सबसे अधिक फायदा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगा, जहां सेविका-सहायिका और सहिया बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से सत्यापन किया जाता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Birth Certificate News: ऑटोमेटिक हिंदी नाम से बढ़ रहीं गलतियां

केंद्र सरकार की ओर से पोर्टल में सुधार किये जाने के बाद रांची नगर निगम भी अब आवेदकों को अंग्रेजी में हिंदी नाम वाले प्रमाण पत्र जारी कर रहा है. इसमें भी आवेदकों की परेशानी कम नहीं हो रही है. कई बार अंग्रेजी अक्षरों के हिसाब से ऑटोमेटिक हिंदी नाम सेलेक्ट हो जा रहा है. इससे अंग्रेजी में बच्चे का नाम कुछ और हिंदी में कुछ और हो जा रहा है. उदाहरण के तौर पर अंग्रेजी में मनोज नाम की स्पेलिंग Manoj लिखी जा रही है, लेकिन हिंदी में इसका नाम मानोज हो जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

रांची में फर्जी पोर्टल से डाउनलोड हो रहे नकली बर्थ सर्टिफिकेट से सावधान! केवल यही 2 वेबसाइट हैं असली

महत्वपूर्ण खबर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का नया नियम, 21 दिनों के भीतर नहीं किया आवेदन, तो लगेगा जुर्माना

धुरकी सीएचसी में जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, कई फर्जी प्रमाण पत्र मिले

Birth Certificate Scam: झारखंड के इस प्रखंड में जन्म प्रमाण पत्र घोटाला, 4281 बर्थ सर्टिफिकेट रद्द, 5 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >