स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल. 72 डॉक्टर, 17 मेडिकल टीचर और 24 डेंटिस्ट की ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में 72 चिकित्सकों, 17 चिकित्सा शिक्षकों और 24 दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है.

रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 चिकित्सकों, 17 चिकित्सा शिक्षकों (प्रोफेसरों) और 24 दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है. शुक्रवार देर शाम जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में सभी संबंधित चिकित्सकों को निर्धारित अवधि के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

अवर सचिव आनंद कुमार सिन्हा और धीरंजन प्रसाद शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों और विशेष संस्थानों में कार्यरत चिकित्सकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सामान्य चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों को 15 दिनों के भीतर तथा चिकित्सा शिक्षकों को 15 अगस्त तक नए पद पर योगदान करना होगा.

रांची समेत कई जिलों के चिकित्सकों को मिली नई जिम्मेदारी

स्थानांतरित चिकित्सकों में रांची और आसपास के कई प्रमुख डॉक्टर शामिल हैं. झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. बादल चंद्र भक्त को चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में सदर अस्पताल, रांची भेजा गया है. इसके अलावा डॉ. पूनम राज को सीएचसी ओरमांझी से संक्रामक रोग अस्पताल, रांची का उपाधीक्षक बनाया गया है. डॉ. प्राची सिंह को सीएचसी सिल्ली से मदर एंड चाइल्ड सेंटर, डोरंडा में पदस्थापित किया गया है.

अन्य प्रमुख तबादलों में डॉ. आलोक कुमार को सीएचसी बुंडू से नारायणपुर (जामताड़ा), डॉ. सरिता कच्छप को पीएचसी बयासी से सदर सीएचसी सिमडेगा, डॉ. विजय कुमार को कर्रा (खूंटी) से जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) तथा डॉ. रुबीना तसनीम को रिम्स से सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है.

प्रमुख चिकित्सकों का तबादला

चिकित्सकपहले कहां थेनई पदस्थापना
डॉ. आलोक कुमारसीएचसी, बुंडू (रांची)सीएचसी, नारायणपुर (जामताड़ा)
डॉ. सरिता कच्छपपीएचसी, बयासीसीएचसी सदर, सिमडेगा
डॉ. विजय कुमारसीएचसी, कर्रा (खूंटी)सीएचसी, जगन्नाथपुर (प. सिंहभूम)
डॉ. रुबीना तसनीमचिकित्सा पदाधिकारी (पीएसएम), रिम्ससीएचसी सदर, हजारीबाग
डॉ. पूनम राजसीएचसी, ओरमांझीउपाधीक्षक, संक्रामक रोग अस्पताल, रांची
डॉ. प्राची सिंहसीएचसी, सिल्ली (रांची)मदर एंड चाइल्ड सेंटर, डोरंडा (रांची)
डॉ. बादल चंद्र भक्तसंयुक्त निदेशक, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समितिचिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, रांची
डॉ. प्रियंका कुमारीसीएचसी, सिल्ली (रांची)पीएचसी, किस्को (लोहरदगा)
डॉ. प्रियंका कुमारीपीएचसी, काकरिया (लापुंग, रांची)सीएचसी सदर, हजारीबाग

17 चिकित्सा शिक्षकों का भी स्थानांतरण

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत 17 चिकित्सा शिक्षकों का भी स्थानांतरण किया है. डॉ. शुभाशीष सरकार को निदेशक चिकित्सा शिक्षा, रांची से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेजा गया है. डॉ. पूनम मेहता को फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका से एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर तथा डॉ. इंद्रजीत गुप्ता को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद स्थानांतरित किया गया है.

इसी प्रकार डॉ. बुधन बैठा, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. आफताब अहमद, डॉ. विवेक भास्कर, डॉ. अनिल कुमार शाह, डॉ. सिंपल शालिनी मिंज, डॉ. विनीता नैंसी खलखो, डॉ. स्मिता प्रियदर्शनी, डॉ. अभिजीत कुमार शर्मा, डॉ. आदित्य कुमार झा, डॉ. आकाश चंद्रा, डॉ. प्रिया रंजन और डॉ. शक्ति प्रकाश गावस्कर को भी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मेडिकल कॉलेजों के 17 चिकित्सा शिक्षकों का स्थानांतरण

चिकित्सकपहले कहां थेनई पदस्थापना
डॉ. शुभाशीष सरकारनिदेशक चिकित्सा शिक्षा, रांचीशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. पूनम मेहताफूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमकाएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. इंद्रजीत गुप्ताशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबागशहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. बुधन बैठाफूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमकाएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. मृत्युंजय कुमारएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुरशहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. आफताब अहमदफूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमकाशहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. विवेक भास्करमेदनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामूशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. अनिल कुमार शाहफूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमकाशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. सिंपल शालिनी मिंजफूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमकाशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. विनीता नैंसी खलखोमेदनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामूएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. स्मिता प्रियदर्शनीशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबागशहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
डॉ. अभिजीत कुमार शर्माएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुरशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. मृत्युंजय कुमारएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुरशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग
डॉ. आदित्य कुमार झामेदनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामूएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. आकाश चंद्राशहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबादएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
डॉ. प्रिया रंजनएमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुरफूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका
डॉ. शक्ति प्रकाश गावस्करमेदनी राय मेडिकल कॉलेज, पलामूफूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका

24 दंत चिकित्सकों का भी हुआ स्थानांतरण

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत 24 दंत चिकित्सकों का भी स्थानांतरण किया है. प्रमुख तबादलों में डॉ. प्रीति किरण को चान्हो सीएचसी से गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां), डॉ. निखत परवीन को तमाड़ से नारायणपुर (जामताड़ा), डॉ. शालिनी शर्मा को ईटखोरी से तोरपा (खूंटी), डॉ. रविदिता रानी को गम्हरिया से चान्हो तथा डॉ. कुमार अर्णव स्वरूप को नारायणपुर (जामताड़ा) से तमाड़ स्थानांतरित किया गया है.

प्रमुख दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण

चिकित्सकपहले कहां थेनई पदस्थापना
डॉ. प्रीति किरणसीएचसी, चान्होसीएचसी, गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां)
डॉ. निखत परवीनसीएचसी, तमाड़सीएचसी, नारायणपुर (जामताड़ा)
डॉ. शालिनी शर्मासीएचसी, ईटखोरीसीएचसी, तोरपा (खूंटी)
डॉ. रविदिता रानीसीएचसी, गम्हरियासीएचसी, चान्हो
डॉ. कुमार अर्णव स्वरूपसीएचसी, नारायणपुर (जामताड़ा)सीएचसी, तमाड़ (रांची)

15 दिनों में योगदान का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्थानांतरित चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों और दंत चिकित्सकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. विभाग का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से राज्य के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें...

गर्भ में ही जेनेटिक बीमारियों की होगी पहचान, RIMS की बड़ी उपलब्धि, अगले एक साल तक जांच फ्री

धनबाद: असर्फी हॉस्पिटल पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3.27 करोड़ जुर्माना, अवैध निर्माण हटाने का आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >