रांची. दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब की ओर से रविवार को विधिवत खूंटी पूजन किया गया. इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. पूजा को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
नयी कार्यकारिणी का गठन
समिति की ओर से उमंग सुल्तानिया को अध्यक्ष, प्रिंस मेहता को महामंत्री और राहुल सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया.
खूंटी पूजन कार्यक्रम में किशोर साहू, राजकुमार गुप्ता, उदय साहू, रमेश सिंह, रवि कुमार पिंकू, शंकर दुबे, गोपाल पारीक, संजय सिंह (लल्लू सिंह), दीपू सिंह, नंद किशोर सिंह चंदेल, उमंग सुल्तानिया, प्रिंस मेहता, राहुल सिंह, शशि वर्मा, विक्की वर्मा, हीरु सिंह, नमन भारतीय, करण सिंह, मोहित रजक, रोहन सिंह, अर्जुन सिंह, आशीष रजक, आकाश रजक और प्रियांशु वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.
