बेड़ो में बारिश का कहर: घर की दीवार-छप्पर गिरे, सो रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने मलबे से सुरक्षित निकाला

बेड़ो के जेजे टोली गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चा घर ढह गया. मलबे में दबे प्रभु भोक्ता को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला. मुखिया ने मदद का दिया भरोसा.

बेड़ो : रांची स्थित बेड़ो प्रखंड के नेहालु पंचायत अंतर्गत जेजे टोली गांव निवासी प्रभु भोगता, पिता लुदवा भोगता का कच्चा घर शुक्रवार रात लगभग 12 बजे भारी बारिश के कारण ढह गया. बारिश की वजह से घर की एक दीवार और छप्पर अचानक गिर गया. उस समय प्रभु भोगता घर के अंदर सो रहे थे और मलबे में दब गए.

आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर प्रभु भोक्ता को निकाला बाहर

उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई.घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह पंचायत मुखिया वीरेंद्र उरांव पीड़ित प्रभु भोगता के घर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >