Bank Strike: झारखंड में आज बैंक हड़ताल, तीन दिन प्रभावित रहेगा कामकाज

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आज से तीन दिनों तक बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। जानें क्या है पूरा मामला और कब खुलेंगे बैंक।

रांची. राज्यभर में शुक्रवार को बैंक हड़ताल रहेगी. इसके अगले दिन दूसरा शनिवार और फिर रविवार होने के कारण बैंकिंग कामकाज लगातार तीन दिन प्रभावित रहेगा. हड़ताल में राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यरत करीब 30 से 35 हजार अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे.

सभी आंचलिक कार्यालयों के सामने होगा प्रदर्शन

शुक्रवार को बैंक संघ के नेतृत्व में विभिन्न आंचलिक कार्यालयों के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा. रांची में ओवरब्रिज स्थित प्रधान टावर के सामने बैंक ऑफ इंडिया, कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक, कांटाटोली स्थित पंजाब नेशनल बैंक और अरगोड़ा चौक स्थित यूनियन बैंक समेत अन्य रीजनल कार्यालयों के बाहर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे.

वार्ता बेनतीजा रहने के बाद हड़ताल का फैसला

केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में बैंक प्रबंधन, वित्त मंत्रालय और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच दो दिनों तक चली वार्ता बुधवार को बेनतीजा रही. इसके बाद अखिल भारतीय स्तर पर यूनियन ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया.

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की भी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि मांगों पर पहल नहीं हुई, तो अक्टूबर के अंत से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >