रिटायर हुईं अलका तिवारी, अविनाश कुमार बने झारखंड के नये मुख्य सचिव, पदभार संभाला

Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी रिटायर हो गयीं हैं. उनकी जगह अविनाश कुमार को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. नये मुख्य सचिव ने अपना पदभार भी संभाल लिया है. मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड सीएस अलका तिवारी को विदाई दी और नये मुख्य सचिव का स्वागत किया, उन्हें शुभकामनाएं दीं.

रिटायरमेंट के बाद मुख्य सचिव अलका तिवारी के विदाई समारोह में उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी रिटायर हो गयीं हैं. उनकी जगह अविनाश कुमार ने ली है. अविनाश कुमार ने नये मुख्य सचिव के रूप में मंगलवार 30 सितंबर को अपना पदभार संभाल लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुईं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अलका तिवारी को विदाई दी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की अलका तिवारी की तारीफ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिली.

मुख्य सचिव के रूप में अलका तिवारी ने प्रशासन को नयी दिशा दी – हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने उनके सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि अलका तिवारी ने सदैव ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया. उन्होंने राज्य प्रशासन को नयी दिशा दी और प्रशासनिक परंपराओं को मजबूती दी. मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को लाभान्वित करती रहेंगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Avinash Kumar New Chief Secretary of Jharkhand: मुख्यमंत्री ने अविनाश कुमार को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पदभार ग्रहण करने पर उन्हें भी शुभकामनाएं दी. कहा कि अविनाश कुमार की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता एवं प्रशासनिक अनुभव से राज्य प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी. राज्य सरकार की विकास योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आयेगी.

ये लोग भी रहे मौजूद

इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्य के नये विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव तथा वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के भद्रकाली मंदिर में अष्टमी को चमके तलवार और खड्ग, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दी बलि

साइबर क्राइम के गढ़ में मकान बेचने के नाम पर रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से धोखाधड़ी, 6 गिरफ्तार

सारंडा सैंक्चुअरी बनेगा या नहीं, ग्रामीणों की राय जानने पहुंचा झारखंड के मंत्रियों का समूह

विशाखापत्तनम के बाद अब गुजरात में फंसे 13 प्रवासी श्रमिक, वापसी के प्रयास में जुटी झारखंड सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >