असम के रण में उतरेंगे CM हेमंत के सिपाही, JMM ने जारी की 20 'स्टार प्रचारकों' की लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने अपनी कमर कस ली है. केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची भेज दी है. सीएम हेमंत सोरेन प्रचार अभियान के मुख्य चेहरा होंगे.

Assam Election 2026, रांची : असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड की मुख्य सत्ताधारी दल झामुमो ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है. इसके लिए पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची भेज दी है. संगठन के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इलेक्शन कमीशन से चुनाव प्रचार के लिए अनुमति देने और उन सभी के लिए वाहन पास जारी करने का आग्रह किया है.

हेमंत सोरेन होंगे मुख्य चेहरा

पार्टी की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि झारखंड मुख्यमंत्री सह पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम चुनाव में झामुमो के मुख्य स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार अभियान को लीड करेंगे. उनके नेतृत्व में पार्टी असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेगी और संगठन के आधिकारिक प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील करेगी.

Also Read: ईद के दिन चाकूबाजी करना पड़ा भारी, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

20 केंद्रीय नेताओं को बनाया गया स्टार प्रचारक

झामुमो ने कुल 20 नेताओं की सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी है, जिन्हें स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है. सीएम हेमंत के अलावा इस सूची में कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी, हफीजुल हसन, लुईस मरांडी सहित कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं. इसके अलावा अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, पंकज मिश्रा, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन, भी शामिल रहेंगे.

हवाई, सड़क और रेल मार्ग से करेंगे प्रचार

चुनाव आयोग को भेजे गये पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी स्टार प्रचारक असम में हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा कर चुनाव प्रचार करेंगे. इसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया गया है कि इन नेताओं के उपयोग में आने वाले वाहनों के लिए आवश्यक पास जारी किये जायें, ताकि राज्य की सीमा के भीतर उनके आवागमन में कोई बाधा न हो.

पूर्वोत्तर में राजनीतिक विस्तार की रणनीति

झामुमो का यह कदम पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर असम में अपनी राजनीतिक उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को मैदान में उतारकर वहां अपने संगठनात्मक आधार को विस्तार देने की कोशिश कर रही है.

Also Read: झारखंडियों को लगा ‘महंगाई का करंट’: बिजली टैरिफ में भारी बढ़ोतरी, देखें नया रेट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >