अनिल महतो टाईगर हत्याकांड का खुलासा करे पुलिस, डीजीपी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल की मांग

Anil Mahto Tiger Murder Case: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल आज झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से मिला. सीपी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जतायी. एक ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द अनिल महतो टाईगर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की. डीजीपी ने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि इस केस का जल्द खुलासा होगा.

Anil Mahto Tiger Murder Case: झारखंड की राजधानी रांची के कांके में अनिल महतो टाईगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और राज्य में हुई बड़ी आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने की मांग पर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात की. रांची के विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की. उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं. प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. लोगों का पुलिस पर विश्वास कम हो रहा है.

रांची में दिन-दहाड़े हो रही हत्या, चोरी, डकैती और दुष्कर्म की घटनाएं

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची जिले में दिन-दहाड़े हत्या, चोरी-डकैती और दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं. हाल में ही कांके में भाजपा नेता अनिल महतो टाईगर की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गयी. एक अपराधी के पकड़े जाने के बाद भी मुख्य आरोपी का अब तक पता नहीं चल पाया है. अनिल महतो टाईगर की हत्या के दूसरे दिन ही रवि स्टील में भूपल साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गयी.

डीजीपी ने दिया आश्वासन- जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा

सीपी सिंह ने कहा है कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल से डीजीपी ने कहा है कि अनिल महतो टाईगर हत्याकांड की जांच चल रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य साहू बोले- भाजपा समर्थकों को बनाया जा रहा निशाना

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने इस बात पर चिंता जतायी कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं खासकर भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन सारी बातों से डीजीपी को अवगत कराया गया है. साहू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उनकी मांगों को गंभीरता से लेगी और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठायेगी.

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में विधायक सीपी सिंह, सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही, जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता शशिभूषण भगत, प्रीतम साहू, अनिल महतो टाईगर के भाई अनुज कुमार महतो व अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

9 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

1600 प्रति टन गुंडा टैक्स नहीं चलेगा, धनबाद में सांसद हाय-हाय के लगे नारे

हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान योजना पर दिया ये निर्देश

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >