अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में नये विद्यार्थियों का स्वागत, ओरिएंटेशन प्रोग्राम में दी गयी कैंपस की जानकारी

अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को कैंपस और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी गई।

रांची. अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में नये विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कैंपस सुविधाओं, संस्थागत मूल्यों, छात्र गतिविधियों और विभिन्न सहयोगी प्रणालियों की जानकारी दी गयी.

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

कार्यक्रम में चांसलर अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड डॉ अतुल चौहान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने नये विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और विश्वविद्यालय में उपलब्ध अवसरों का बेहतर इस्तेमाल करने का आह्वान किया.

शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों पर जोर

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अमिटी एजुकेशन ग्रुप यू रामचंद्रन ने कहा कि अमिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है. यहां आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, परंपरा, मूल्य, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी महत्व दिया जाता है.

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया. ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से नये विद्यार्थियों और अभिभावकों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल तथा विभिन्न सुविधाओं से परिचित कराया गया.

कार्यक्रम में कंट्री हेड व असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, अमिटी एजुकेशन ग्रुप डॉ प्रीति सहनी और वाइस चांसलर डॉ अशोक के श्रीवास्तव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By क्रांति दीप महतो

क्रांति दीप महतो पिछले 09 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने एजुकेशन, स्पोर्ट्स, हेल्थ, नगर निगम, सिटी लाइफ और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर काम किया है. पिछले दो साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग के साथ सिटी रिपोर्टिंग में अपना योगदान दे रहे हैं. संप्रति टेक्निकल और मैनेजमेंट कॉलेज, विश्वविद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं, एडमिशन, काउंसिलिंग और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं. इसके अलावा नये इनोवेशन, रिसर्च और युवाओं से जुड़े नये ट्रेंड पर खबर लिखते हैं. वहीं सिटी और नगर निगम बीट में शहरी समस्याओं, नागरिक सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर खबर करते हैं. इससे पहले दैनिक भास्कर, रांची में लगभग 07 वर्षों तक विभिन्न बीट पर पत्रकारिता की. इस दौरान स्पेशल स्टोरी, स्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, कॉलेज कैंपस, एजुकेशन, सिटी इवेंट्स और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग की. पत्रकारिता की शुरुआत NDTV, दिल्ली में इंटर्नशिप से की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >