सेवानिवृत्त जज अमिताभ कुमार बने झारखंड के लोकायुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Ranchi News: झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता ने मंगलवार को रांची स्थित लोक भवन में राज्य के नए लोकायुक्त के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सेवानिवृत न्यायाधीश अमिताभ कुमार बने झारखंड के लोकायुक्त

रांची से प्रणव और संजीव सिंह की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के लोक भवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में राजपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. न्यायाधीश डीएन उपाध्याय के निधन के बाद से यह पद खाली था. शपथ ग्रहण के पूर्व राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार द्वारा अमिताभ कुमार गुप्ता की लोकायुक्त के रूप में नियुक्ति संबंधी वारंट पढ़ा. इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने नवनियुक्त लोकायुक्त को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया. 

मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद 

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे और इस महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया के साक्षी बने. शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त श्री अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. 

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति 

इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, मेयर रौशनी खलखो, गृह सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदासा मिश्रा, रांची डीसी मंजुनाथ भाजयंत्री सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

लोकायुक्त का पद पिछले कुछ वर्षों से खाली था 

उच्च न्यायालय ने इस महीने की शुरुआत में झारखंड सरकार को लोकायुक्त और अन्य संवैधानिक अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया था. राज्यपाल ने 16 अप्रैल को गुप्ता को झारखंड का लोकायुक्त नियुक्त किया था. 

न्यायिक सेवा का लंबा अनुभव 

अमिताभ कुमार गुप्ता का जन्म 31 मई 1959 को हुआ और दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एलएलबी की उपाधि ली और उसी संस्थान से उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी की. उन्होंने 11 जून 1997 को बिहार उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला. उन्हें 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और वह 30 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए. 

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >