एनकाउंटर मामले में अमन साहू समेत 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, ATS ने 38 राउंड की थी फायरिंग

Aman Sahu Encounter case: अमन साहू एनकांउटर मामले में एटीएस की टीम 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. पलामू के चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है.

पलामू, चंद्रशेखर सिंह: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अन्हारी ढोड़ा में हुए एनकाउंटर मामले में एटीएस के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने अमन साहू सहित सात अज्ञात लोगों पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मालूम हो कि एटीएस की टीम अमन साहू को रायपुर जेल से 10 मार्च को रात रांची के लिए लेकर निकली थी. अमन साहू को 12 मार्च को एनआइए कोर्ट में पेश किया जाना था.

एटीएस की सकॉर्पियो पर फेंका गया था बम

एटीएस के जवान तीन गाड़ी पर सवार होकर रांची जा रहे थे. जिसमें अधिकारी के साथ 14 जवान शामिल थे. एटीएस की टीम जैसे ही चैनपुर थाना क्षेत्र के अन्हारी ढोड़ा के पास पहुंची, 6 -7 अज्ञात लोगों ने एटीएस की स्कॉर्पियो गाड़ी पर बम फेंक दिया और फायरिंग करने लगे. हमलावर हथियार छिनने के साथ साथ एटीएस के अधिकारी और जवानों को मारना चाहते थे. इसी बीच अमन साहू ने मौका का फायदा उठाते हए एटीएस के जवान से इंसास राइफल लूटकर भागने लगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : 17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो

एटीएस ने 38 राउंड की फायरिंग

जवाबी कार्रवाई में एटीएस ने अमन साहू को मार गिराया. एंटी टेररिज्म स्कॉवायड ने इंसास और अन्य हथियार से 38 राउंड फायरिंग की है. चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि एटीएस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Also Read: गैंगस्टर अमन साहू का इन उग्रवादी संगठनों से भी था संपर्क, लेवी के लिए कई बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >