अक्षय तृतीया आज, ऑनलाइन बुकिंग से है दुकानदारों को आस

रांची : अक्षय तृतीया आज है. लॉकडाउन के कारण दुकानें भले ही न खुलें, लेकिन कुछ दुकानदारों ने इसके लिए रास्ता निकाला है. वे ऑनलाइन बुकिंग पर जोर दे रहे हैं. इसमें बड़ी कंपनियों से लेकर स्थानीय दुकानदार भी शामिल हैं. कुछ लोगों ने पहले से बुकिंग करा ली है, तो कई लोग रविवार को […]

रांची : अक्षय तृतीया आज है. लॉकडाउन के कारण दुकानें भले ही न खुलें, लेकिन कुछ दुकानदारों ने इसके लिए रास्ता निकाला है. वे ऑनलाइन बुकिंग पर जोर दे रहे हैं. इसमें बड़ी कंपनियों से लेकर स्थानीय दुकानदार भी शामिल हैं. कुछ लोगों ने पहले से बुकिंग करा ली है, तो कई लोग रविवार को शुभ मुहूर्त में ऑनलाइन बुकिंग करायेंगे. एसएमएस व फोन पर दे रहे ऑफर की जानकारीज्वेलरी की ऑनलाइन बिक्री और बुकिंग पर बड़ी कंपनियों से लेकर स्थानीय दुकानदार भी लगे हुए हैं.

वे ग्राहकों को एसएमएस या फोन कॉल से ऑफरों की जानकारी दे रहे हैं. तनिष्क, टीबीजेड, श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस, गहना घर सहित कई ज्वेलरी शॉप ग्राहकों को सोने के गहनों व हीरा की खरीदारी पर ऑफर दे रहे हैं. साथ ही सोना व चांदी के सिक्के की खरीदारी के लिए ऑफर दिये जा रहे हैं. ग्राहकों को अक्षय तृतीया ऑफर के तहत मेकिंग चार्ज में 50% तक मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रही है. इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, रियल इस्टेट, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी ऑनलाइन बुकिंग ली जा रही है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अभी सिर्फ बुकिंग ली जा रही है, स्थिति सामान्य होने पर डिलिवरी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >