खनन विधेयक पर आजसू का पक्ष, सुदेश महतो बोले- विवाद नहीं, समाधान चाहता हूं

आजसू पार्टी ने खनन विधेयक पर अपना पक्ष रखते हुए खनिज फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. सुदेश महतो ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए समाधान की दिशा में मिलकर काम करने का आग्रह किया है.

राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

रांची: खान एवं खनन विधेयक को लेकर आजसू पार्टी ने अपना पक्ष रखा है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि खनिज क्षेत्र से अर्जित राशि के दुरुपयोग की खबरें सामने आ रही हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर खनिज की बिक्री, अवैध बिक्री और परीक्षा में धांधली जैसे मामलों को लेकर भी सवाल उठाये.

खनिज फंड का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा - सुदेश महतो 

सुदेश महतो ने कहा कि सेस लगने के बाद कोयला उत्पादन की वृद्धि दर आठ प्रतिशत से घटकर करीब दो प्रतिशत रह गयी है. उनका आरोप है कि सरकार अवैध तरीके से कोयला बेचकर राजस्व जुटाने में लगी है.उन्होंने कहा कि खनिज क्षेत्र से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल प्रभावित क्षेत्रों के विकास में होना चाहिए, लेकिन इसका उपयोग दूसरे कार्यों में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कई बड़े विभागों में राशि खर्च नहीं हो पा रही है. वहीं, जहां धन उगाही का मामला आता है, वहां सरकार पूरी राशि खर्च करती नजर आती है. आजसू सुप्रीमो ने कहा कि अगर राज्य सरकार का पक्ष सही है, तो उसे पूरे साक्ष्य के साथ केंद्र सरकार के सामने अपनी बात रखनी चाहिए.

झारखंड के हित में केंद्र से बात करेंगे सुदेश महतो 

सुदेश महतो ने कहा कि आजसू चाहती है कि झारखंड के पास बेहतर संसाधन हो और उनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाये. इस मुद्दे को लेकर वह केंद्र सरकार से भी बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि खनिज से मिलने वाला फंड प्रभावित क्षेत्रों के विकास में खर्च हो, इसके वह पक्षधर हैं. उन्होंने कहा कि 9D के माध्यम से राज्य सरकार के लिए एक रास्ता खुला हुआ है. केंद्र सरकार से बातचीत कर इस मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता है. बीजेपी के इस दावे पर कि विधेयक से राज्य सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा, सुदेश महतो ने कहा कि ऐसा नहीं है, नुकसान तो होगा ही. वह नहीं चाहते कि झारखंड के लिए उपलब्ध अवसर कम हो.

ये भी पढ़ें- JPSC Recruitment Controversy: झारखंड में नियुक्ति पर लगा ब्रेक, 1744 पदों पर की गई नियुक्ति हुई रद्द

विवाद नहीं, समाधान चाहते हैं सुदेश महतो 

सुदेश महतो ने कहा कि उनकी मंशा विवाद खड़ा करने की नहीं, बल्कि समाधान निकालने की है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम राजनीतिक तौर पर इस मुद्दे को विवाद का रूप देना चाहती है. उन्होंने कहा कि झारखंड के हित में केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें- बिजली विभाग ने पोल से अवैध केबल काटे तो रांची के 14 इलाकों में ठप हो गया इंटरनेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >