झारखंड के लिए वरदान साबित हो रही एयर एंबुलेंस सेवा, अब तक 94 लोगों को मिला लाभ

Air Ambulance Jharkhand: झारखंड में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस वरदान साबित हो रहा है. लोगों को सस्ती दर पर यह सेवा मिल रही है. अब तक 94 लोगों ने इसका लाभ उठाया है.

Air Ambulance Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सकारात्मक प्रयास रंग ला रहा है. गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को आपात स्थिति में बेहतरीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में एयर एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है. मुख्यमंत्री के इस प्रयास से अब तक 94 मरीजों को झारखंड से समय पर एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया. सिर्फ रांची से 78 लोगों ने इसका लाभ लिया. अन्य जिलों से 11 मरीजों ने एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया है.

आम और खास दोनों ने लिया सेवा का लाभ

एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ आम और खास दोनों तबके के लोग ले रहे हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान गंभीर रूप से घायल झारखंड पुलिस बल के कई जवानों को भी समय पर बेहतर चिकित्सा के लिए एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कराकर उच्चस्तरीय मेडिकल सेंटर में शिफ्ट कराया गया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

मोबाइल से बुक करा सकते हैं एयर एंबुलेंस

झारखंड के आम और खास हर वर्ग के मरीजों के परिजन एयर एंबुलेंस बुक करवा सकते हैं. इसके लिए मोबाइल नंबर +91 8210594073 पर फोन करके एयर एंबुलेंस की सेवा संबंधी जानकारी ले सकते हैं. यह फोन सेवा 24 घंटे काम करती है. झारखंड के लोगों के लिए 55,000 रुपए प्रति उड़ान घंटे की दर पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एयर एंबुलेंस सेवा की ये है दर

एंबुलेंस सेवाराशि
रांची–दिल्ली3.3 लाख रुपए
रांची–मुंबई4.4 लाख रुपए
रांची–चेन्नई3.85 लाख रुपए
रांची–कोलकाता1.10 लाख रुपए
रांची–हैदराबाद3.02 लाख रुपए
रांची–वाराणसी1.37 लाख रुपए
रांची–लखनऊ2.20 लाख रुपए
रांची–तिरुपति3.85 लाख रुपए

फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी-90 की सुविधा उपलब्ध

नागर विमान प्रभग द्वारा अभी एयर एंबुलेंस सेवा के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सी–90 की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. इसके माध्यम से एक मरीज और उसके साथ 2 परिजनों को एक साथ एयर एंबुलेंस से अन्य राज्य में चिकित्सा हेतु ले जाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें

10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट

बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल

SNMMCH में कभी भी ठप हो सकती है पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था

Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >