ACF-Ranger Exam 2024: नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक से किया इनकार, 24 सितंबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट ने ACF-रेंजर परीक्षा 2024 की नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अगली सुनवाई 24 सितंबर को.

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक वन संरक्षक (ACF) प्रतियोगिता परीक्षा-2024 और वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.

अदालत ने सरकार से मांगा जवाब

अदालत ने प्रार्थियों का पक्ष सुनने के बाद राज्य सरकार को मामले में शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 24 सितंबर को

प्रार्थियों की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के सरकार के आदेश पर रोक लगाने का आग्रह किया गया था. इस पर अदालत ने कहा कि यदि राज्य सरकार नियुक्ति के लिए नया विज्ञापन जारी करती है, तो प्रार्थी मामले में हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर सकते हैं. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 24 सितंबर की तिथि निर्धारित की है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC पर बड़ा फैसला आज! पुनर्गठन, परीक्षा सुधार समिति और CGL गड़बड़ी की जांच पर कैबिनेट में हो सकती है चर्चा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >