Aaj Ka Mausam: झारखंड में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam: झारखंड में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया का क्या होगा असर.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में कई जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार (23 सितंबर) को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है.

छत्तीसगढ़ में मानसून ट्रफ, आंध्रप्रदेश में ईस्ट-वेस्ट ट्रफ

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में इस वक्त 2-2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. इन दोनों के आज यानी सोमवार (23 सितंबर) को लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाने की संभावना है. इस वक्त एक मानसून ट्रफ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. वहीं, दूसरा ट्रफ ईस्ट-वेस्ट ट्रफ आंध्रप्रदेश और म्यांमार होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रहा है.

साइक्लोन के असर से बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

इन दोनों अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से पश्चिममध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में आज एक निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है. इसका असर कई जगहों पर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविध कमजोर रही. 9 जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. किसी जगह भारी वर्षा नहीं हुई.

सिमडेगा के कुरडेग में हुई सबसे ज्यादा 25.4 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 25.4 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले के कुरडेग में हुई. इश दौरान राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में रिकॉर्ड किया गया. गोड्डा का उच्चतम तापमान 37.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में कहां-कितनी वर्षा हुई

  • कुरडेग में 25.4 मिलीमीटर
  • मंझारी में 10 मिलीमीटर
  • बानो में 8 मिलीमीटर
  • मसानजोर में 7.8 मिलीमीटर
  • हिरणपुर में 4.2 मिलीमीटर
  • महारो में 1.8 मिलमीटर
  • जामताड़ा में 1.2 मिलीमीटर
  • पंचेत में 0.6 मिलीमीटर
  • पुटकी में 0.2 मिलीमीटर

रांची में कैसा रहेगा आज का मौसम

रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि राजधानी रांची में आज का मौसम कैसा रहेगा. इसके मुताबिक, सोमवार यानी 23 सितंबर को रांची के आसमान में बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ वर्षा हो सकती है. यह भी संभव है कि बारिश न हो और सिर्फ बादल ही गरजे. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

Also Read

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा मानसून ट्रफ, रांची समेत झारखंड के 2 जिलों में वर्षा की चेतावनी

Kal Ka Mausam: लो प्रेशर एरिया में तब्दील होंगे बंगाल की खाड़ी में सक्रिय 2 साइक्लोन, कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में 2-2 साइक्लोन, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड में कमजोर रहा मानसून, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >