Aaj Ka Mausam: झारखंड में सताने लगी गर्मी, पांच डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ेगा तापमान, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक और बढ़ेगा.

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड के सभी जिलों में धीरे-धीरे गर्मी सताने लगी है. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की मानें तो होली (15 मार्च) में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं.

अगले पांच दिनों के दौरान बढ़ेगा तापमान


मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Lalit Modi: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता

रांची का अधिकतम तापमान पहुंचा 32.8 डिग्री सेल्सियस


सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक व पिछले 24 घंटे के दौरान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस तथा 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गयी. राज्य में सबसे कम तापमान गढ़वा का रहा. यहां का न्यूनतम तापमान सोमवार को 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Hindu Temple Attacked: अमेरिका में मंदिरों पर हमला, खलिस्तान समर्थकों से क्या है लिंक

क्या रहा शहर का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर–अधिकतम तापमान
रांची–32.8
जमशेदपुर–35.3
मेदिनीनगर–35.7
बोकारो–35.5
सरायकेला–39.1
गुमला–33.8
खूंटी–33.0
चतरा–32.2
देवघर–34.5
गढ़वा–33.7
गोड्डा–33.1
जामताड़ा–33.4
लोहरदगा–33.0
पाकुड़–33.0
धनबाद–34.0
दुमका–34.0
पाकुड़–35.0
लातेहार–33.0
रामगढ़–33.0
हजारीबाग–33.0
गुमला–32.0
कोडरमा–34.0
साहिबगंज–34.0
जामताड़ा–34.0

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >